Woman’s contribution to Navy – नौसेना में नारी का योगदान

Women in navy

नारी शक्ति

महिलाएं हर क्षेत्र में अग्रसर रही हैं फिर चाहे वह भीतरी क्षेत्र हो या बाहरी क्षेत्र। नौ सेना भी इन्हीं क्षेत्रों में से एक है जहां महिलाएं अपने प्रदर्शन में पुरुषों से कंधे से कंधा मिला‌ रही है। हालांकि नौ सेना में महिलाओं को पुरुषों के समान अधिकार नहीं दिए गये थे परन्तु हाल ही में महिलाओं को स्थायी कमीशन प्रदान किया गया, सुप्रीम कोर्ट द्वारा यह फैसला सुनाया गया के लैंगिक असमानता के आधार पर यह सही नहीं है कि महिलाओं को वंचित रखा जाए।‌‌ नौ सेना ने भी लैंगिक समानता को साबित करने हेतु सब लेफ्टिनेंट रीति सिंह और कुमुदिनी त्यागी को हेलिकॉप्टर पर्यवेक्षको के तौर पर चुना गया।
वर्तमान में महिलाएं युद्धपोत में तैनात हो रही है और रणक्षेत्र में भी अपना लोहा मनवा रहीं है
जहां महिला सशक्तिकरण को लेकर कई प्रयास किए जा रहे हैं वहीं महिलाएं भी उसका सही ढंग से उपयोग कर देश को गौरवान्वित कर रही है। सब-लेफ्टिनेंट शिवांगी स्वरूप ने नौ सेना की पहली महिला पायलट बनने का गौरव हासिल किया। नौ सेना में एक महिला देश के प्रति निस्वार्थ भाव से अपना योगदान दे रही है।।

नारी शक्ति राष्ट्र शक्ति

Written by – Chitra Mishra


आज के इस नए दौर में समय के साथ- साथ लोग काफी आगे बढ़ रहे है इनमे महिलाएं भी पीछे नही वो भी पुरूषों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही है या उनसे भी आगे है ऐसे में भारतीय सुरक्षा बलों में महिलाएं भी आगे आ रही है इसमें भारतीय नौसेना की पहली महिला अधिकारी ‘कुमुदिनी त्यागी’ भारतीय नौसेना में युद्धपोतों के लिए जहाज पर कमान संभाले हुए है उन्ही के साथ उप लेफ्टिनेंट रीतू सिंह भी देशसेवा में आगे है भारतीय नौसेना में महिलाओं का इतने बड़े पद पर आना हम सभी के लिए गर्व की बात है सीमा सुरक्षा,तटरक्षक व युद्धपोतों के लिए हमेशा तैयार रहकर दुश्मनों का डटकर मुकाबला कर रही है व हाल ही में तटरक्षक व नौसेना अधिकारियों सभी क्रू मेम्बर्स को कोच्चि में विंग्स सम्मान से नवाजा गया यह बात हम सभी के लिए प्रेरणादायक साबित हो रही है ऐसे कई उदाहरण है जिनमे महिला वर्ग आगे बढ़ रही है हम सभी को इनसे सीख लेनी चाहिए इससे नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा मिल रहा है जिससे ऐसी ओर नारिया आगे आ रही है और भारत और विश्व मे अपनी पहचान बना रही है इसलिए समय रहते आप भी अपने सपनों को पूरा कीजिये और देशसेवा में अपना योगदान दीजिए।।


Written by – कृष्णपाल पाल सिंह शक्तावत


Special Writeup Poem – Women in navy

नौ सेना में महिलाएं क्या-क्या जतन उठाती हैं ।
तब जाकर वो अपने देश का मान बढा़ती हैं ।
भूख,प्यास सब भूल अपना फर्ज़ निभाती है,
शारीरिक, मानसिक पीड़ा को हिम्मत से दूर भगाती है ।

साल ,माह और दिन किस तरह से वो बिताती है ।
घर,परिवार से दूर समंदरों के बीच अपना संसार सजाती है ।
ठंडक के मौसम में पानी में आग लगती हैं, हाथों में मेहंदी की जगह छालों से निशान बनाती है।
नौ सेना में महिलाएं क्या क्या जतन उठाती है ।

Written by – Shahina ayaz